करनाल। गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु रामदास जी सेवक जत्था ने कीर्तन दरबार का आयोजन किया। कीर्तन में संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका और सभी के लिए मनोकामना मांगी। बीबी सतविंदर कौर व ईष्मन कौर ने तेरे भरोसे प्यारे मैं लाड लडायो शब्द गाकर संगत को निहाल किया। प्रसिद्ध रागी जत्थों ने शब्द-कीर्तन के माध्यम से गुरु रामदास जी के जीवन और इतिहास का वर्णन किया। भाई चमकौर सिंह (दून तरनतारन), भाई मेहताब सिंह (जालंधर), भाई तेजेंद्र सिंह (करनाल) और भाई जोगिंदर सिंह (नीलोखेड़ी) ने अपनी मधुर वाणी से संगत को भाव विभोर कर दिया। संवाद