द करनाल प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान बने किरण कुमार कांबोज को बधाई देते सदस्य। स्वयं
करनाल। द प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन की बैठक जिमखाना क्लब में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में किरण कुमार कंबोज को अध्यक्ष व संजीव वशिष्ठ को महासचिव चुना गया। एसोसिएशन के मीडिया कोऑर्डिनेटर तेजेंद्र आहुजा ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अन्य पदाधिकारियों में विजय बत्रा को उपप्रधान, जतिन नारंग को सहसचिव, राजीव तरीका को कोषाध्यक्ष और गौरव खुराना को आईपीपी चुना गया। एचएन आनंद को चेयरमैन बनाया गया। ब्यूरो