फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भट्ठा मालिक पर मेहनताना न देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। ईंट भट्ठों पर काम करने के लिए मजदूर उपलब्ध करवाने वाले करनाल के दो ठेकेदारों सेक्टर-8 निवासी उमेश कुमार और ओंगद निवासी कृष्ण कुमार प्रजापत ने घरौंडा के ईंट भट्ठा मालिक हिमांशु सिंगला के खिलाफ मेहनताने का भुगतान न करने की शिकायत एसपी को दी है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भट्ठा मालिक ने उनके 13 लाख 39 हजार 436 रुपये देने है। जोकि देने से मना कर रहा है। करनाल के सेक्टर-8 निवासी उमेश कुमार व गांव ओंगद निवासी कृष्ण कुमार प्रजापत ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्होंने बजरंग भट्ठा फरीदपुर के मालिक हिमांशु सिंगला को भट्ठा पर काम करने के लिए मजदूर उपलब्ध करवाए थे। लेबर ने नवंबर, 2024 से जून, 2025 तक भट्ठे पर काम किया। इसकी एवज में भट्ठा मालिक हिमांशु सिंगला ने उन्हें लगभग 20 लाख रुपये का भुगतान करना था। लेकिन उन्होंने केवल चार लाख रुपये देकर बाकि बाद में देने की बात कही थी। इसके बाद भट्ठा मालिक हिमांशु ने ढाई लाख रुपये की राशि दी। दोनों का आरोप है कि भट्ठा मालिक हिमांशु ने उनके 13 लाख 69 हजार 436 रुपए देने हैं। अब मालिक उन्हें पेमेंट देने से मना कर रहा है। वहीं मामले को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें