करनाल। बजीदा रेलवे फाटक के समीप लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। जीआरपी एसआई महेंद्र ने बताया कि बसताड़ा निवासी हुक्म सिंह रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। संवाद