संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेफ हाउस से निकलते ही पति पत्नी का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है है। पुलिस को दी शिकायत में कैथल के सिसमौर निवासी चेलाराम ने बताया कि उसका भांजा अमन व उसकी पत्नी सेफ हाउस में थे। वह कल सेफ हाउस से बाहर 500 मीटर दूर हांसी चौक से ही आए थे। इस दौरान दो कारों में अज्ञात लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। थाना प्रभारी सुलतान ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।