फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ईरान भेजकर किया अपहरण, तीन हजार डॉलर छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों से दो लाख रुपये लेकर छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर की पालम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं पीड़ित का ईरान में पाकिस्तान के लोगों ने अपहरण भी कर लिया था। जिससे तीन हजार डॉलर छीन लिए। बाद में दो लाख रुपये लेकर छोड़ा। फिलहाल सेक्टर-32 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर विकास नगर करनाल निवासी आरोपी पलविंद्र और उसकी पत्नी मनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरविंद्र ने बताया कि उसकी आरोपियों से सितंबर 2023 में यूरोप का वीजा एक नंबर में लगवाने के लिए बात हुई थी। आरोपी ने उससे 12.50 लाख रुपये मांगे थे। उसने पांच लाख रुपये नकद आरोपी को दिए और 6.63 लाख रुपये चेक द्वारा दिए थे। इसके बाद आरोपी एजेंट पलविंद्र उसे दुबई ले गया। वहां से आर्मेनिया लेकर गया। वहां 25 दिन रखा। इसके बाद ईरान भेजा गया। वहां पाकिस्तान के कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और तीन हजार डॉलर छीन लिए वहीं दो लाख रुपये और मांगे। उसका साला दो लाख रुपये आरोपियों के बताए गए पते पर पंजाब में देकर आया। इसके बाद वह भारत 14 जनवरी को लौटा। अब आरोपी उसके रुपये नहीं लौटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें