नीलोखेड़ी। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली, पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक और निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, स्वर्णिम द्वितीय और भूमि तृतीय रहीं। वहीं, पोस्टर मेकिंग में विनय ने प्रथम, सुप्रीम यादव ने द्वितीय और कशिश सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि बीनू बजाज ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वेद प्रकाश, डॉ. वजीर सिंह, डाॅ. प्रवीन कुमार, डाॅ. नीलम, डाॅ. पवन व अन्य मौजूद रहे। संवाद