नीलोखेड़ी। श्री गुरु तेग बहादुर जी राजकीय महाविद्यालय में छठी वार्षिक एथलीट मीट का समापन कार्यक्रम शनिवार को हुआ। लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में खुशी प्रथम, किरना द्वितीय व अर्चना तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कों की 800 मीटर दौड़ में शिवांग ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय और अरविंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में सुमित प्रथम, सतनाम द्वितीय व शिवांग तृतीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में सावन कुमार प्रथम, योगेश द्वितीय व मोहित तृतीय स्थान पर रहे। बीसीए द्वितीय वर्ष के पुरुष वर्ग से शिवांग बेस्ट एथलीट चुने गए। प्राचार्य चमन लाल, पूर्व प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह, डॉ. बलबीर सैनी, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद