नीलोखेड़ी। अंजनथली स्थित गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें देशभर से 175 प्रतिभागियों ने भाग लिया। महाविद्यालय से खुशबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उसे सम्मानित किया गया। चरखी दादरी के एमएलआरएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन से प्रीति प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल की श्वेता द्वितीय रही। संयोजक डॉ. आरती भटनागर, प्रिंसिपल डॉ. बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद