फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में शनिवार को श्री राधे राधे प्रोडक्ट और श्री श्याम कुंज परिवार की ओर से आयोजित संकीर्तन में श्रद्धालु जमकर झूमे। बाबा का गुणगान करते हुए प्रियंका मालरा ने मेरी बैलेस सीट बनावे मेहंदीपुर हनुमान जी। वीर हनुमाना ऐसे बलवाना, राम राम रटियो रे प्रभु मन बसियो रे। तेरे चलाए से चले नैया गरीब की, तूने बदल दी है मेरी रेखा नसीब की गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

अशीष स्नेह बंधु ने ‘गली गली एलान होना चाहिए, हर मंदिर में श्याम होना चाहिए, दुनिया में हारे का सहारा केवल बाबा श्याम हैं, हारे हुए को जीत दिलाया बाबा की शान है’, ‘भीगी पलकों से श्याम पुकारा है कहां हो बाबा श्याम हमें तुम्हारा सहारा है’ भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।
कलाकार हेमंत ललित ने ‘प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केस कलयुग का राजा खाटू नरेश हारेे का सहारा है मेरा श्याम घणी’ भजन गाकर बाबा का गुणगान किया। अंजलि, अमृता शर्मा ने ‘तेरे दर पे आकर हम अरदास लगायेगे, हम श्याम दीवाने है खाटू जाएंगे, खाटू में जाकर हम अरदास लगाएंगे’ और खाटू वाले ने ऐसा दीवाना किया, में तेरा हो गया मैंने वादा किया गाकर बाबा के समक्ष अपनी हाजिरी लगाई। शनिवार को शाम को पंडित दीपक पांडे, उमेश पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने फूलों से श्याम बाबा का शृंगार किया। श्रद्धालु विनय सिंगला, अजय मदान, नीरज सिंगला, राधव मदान, अक्षत सिंगला, श्री खाटू श्याम मंदिर सभा के प्रधान देसराज गुप्ता और अनिल गुप्ता से पूजा करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया। संकीर्तन में बारिश के बीच भी श्रद्धालु उत्साह से मंदिर में पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें