फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट रेडर बनी कविता, जीती कबड्डी चैंपियनशिप

विज्ञापन
50: राजस्थान के गांव पांडुसर में आयोजित महिला ओपन नेशनल कबड्डी में करनाल की कविता के नेतृत्व में मि
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रदेश की महिला कबड्डी टीम की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक लाने वाली कविता ने राजस्थान में आयोजित महिला ओपन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व करते हुए स्वर्ण पदक दिला कर बनाया ओवर ऑल चैंपियन। साथ ही खुद भी बैस्ट रेडर का खिताब भी अपने नाम किया।
विज्ञापन

राजस्थान के पांडुसर में नौ अगस्त को आयोजित हुई महिला ओपन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में देशभर की कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं हरियाणा की टीम में आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा से कबड्डी का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी कविता के नेतृत्व में टीम ने फाइनल मुकाबला जीत कर चैंपियनशिप अपने नाम की। टीम का नेतृत्व कर रही कविता को प्रतियोगिता की बेस्ट रेडर चुना गया। कविता ने हाल ही में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, राजस्थान में हुई इस प्रतियोगिता में कविता के नेतृत्व में गई टीम में सात खिलाड़ी आंचल, मंजू, कोमल, कविता, भारती और संध्या ने भी अहम भूमिका अदा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें