फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार मिनट की देरी से अंबाला पहुंचेगी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस

Fri, 12 Dec 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रेलवे ने कटरा से नई दिल्ली के बीच संचालित ट्रेन नंबर 22440 वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव चार मिनट का किया गया है। अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने बताया कि कटरा से नई दिल्ली के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस अब रात 8:48 की बजाए रात 8:52 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आएगी जबकि नई दिल्ली पहुंचने का समय भी अब रात 11 बजे की बजाए रात 11:10 बजे होगा। यह बदलाव एक जनवरी 2026 से किया जाएगा। इसी प्रकार अमृतसर से देहरादून के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14632 का ठहराव रुड़की रेलवे स्टेशन पर सुबह 5:38 की बजाए सुबह 5:46 बजे होगा। यह बदलाव 13 दिसंबर से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें