फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहर पार करने की जिद में डूबा था कार्तिक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय शुक्रवार को डूबे 14 वर्षीय कार्तिक का शव रविवार को घोघड़ीपुर हेड से बरामद हुआ है।
शव झाल में फंसा था, जिसे बाहर निकालने में गोताखोरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। थाना रामनगर पुलिस ने सिविल अस्पताल के शवगृह से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। कार्तिक की मौत नहर को पार करने की जिद में हुई थी। चार जुलाई दोपहर को चांद सराय निवासी कार्तिक अपने दो दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। वहां पहुंचने के बाद उसने दोस्तों से कहा कि वह नहर पार करेगा लेकिन उसे सुशांत व एक अन्य ने ऐसा करने से मना किया था। इसके बावजूद वह नहीं माना और कार्तिक ने पुल से नहर में छलांग लगा दी। उसे कम तैरना आता था जिस कारण वह तेज बहाव के साथ बह गया। दोस्तों ने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचित किया। रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों से सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को शव घोघड़ीपुर हेड पर पानी में फंसा मिला। मृतक कार्तिक के पिता शेखर ने बताया कि उसका बेटा पढ़ाई छोड़कर बाइक रिपेयरिंग का काम सीख रहा था।
उसने यह नहीं बताया था कि वह नहर में नहाने जा रहा है। रामनगर थाना के जांच अधिकारी महासिंह ने बताया कि डूबे नाबालिग का शव मिल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें