30jjrp08- झज्जर। शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप के लिए चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत- आयो
झज्जर। करनाल की तनु को शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप के लिए महिला टीम में चुना गया है।
एशियन शूंटिंग बाॅल फेडरेशन के कोषाध्यक्ष जेपी कादयान ने बताया कि हरियाणा से दो खिलाड़ियों का शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप के लिए चयन हुआ है। दूसरे खिलाड़ी हिसार जिले निवासी सुरेश कुमार बिश्नोई हैं। उनको भारतीय पुरुष टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। दोनों खिलाड़ी एक से तीन फरवरी तक आयोजित होने वाले दूसरे शूटिंग बाॅल वर्ल्ड कप के लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेलेंगे। इस वर्ल्ड कप में 12 देशों की टीमें भाग लेंगी।