नगर निगम की बैठक में गंदा पानी दिखाते वार्ड 15 के
- फोटो : Amar Ujala
नगर निगम करनाल की बैठक में पार्षदों ने विकास कार्य नहीं होने को लेकर बहिष्कार किया तो वही मीटिंग के बाहर बसंत विहार के लोगों ने लगातार विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वार्ड 15 के लोग गंदा पानी लेकर बैठक के अंदर घुस गए और बैठक में मौजूद अधिकारियों को गंदा पानी पीकर दिखाने को कहा। पार्षदों ने भी विकास कार्य ना होने के मुद्दे को लेकर हंगामा किया और बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसके अलावा सीएम अनाउंसमेंट के कार्यों के करीब 22 करोड़ रुपए का भुगतान ना होने को लेकर बैठक के बाहर धरना दिया। करीब 38 मिनट बाद बैठक दोबारा शुरू हुई और तय किया गया कि अधूरे कार्यों को पूरा करके उनकी प्रगति रिपोर्ट लेने के बाद 30 दिन के बाद दोबारा 30 जुलाई को बैठक होगी।