फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल के पांच में से करनाल ने जीते दो मुकाबले

विज्ञापन
78: इंटर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत डीएवी कॉलेज में खेलते खिलाड़ी। अमर उजाला
विज्ञापन
इंटर स्टेट वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच मुकाबले हुए। जिनमें बेटे और बेटियों के एक-एक मुकाबले में करनाल की टीम विजेता रही। एक-एक मुकाबला अंबाला, पानीपत और रायपुरानी की टीम ने जीता। डीएवी पीजी कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता में बुधवार को केवल एक चरण के ही मुकाबले हो पाए। दूसरे चरण की शुरुआत में बारिश के कारण मुकाबले बीच में ही रोक दिए गए।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने अध्यक्षता की। उन्होंने वालीबॉल मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का परिचय लिया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र चौहान के निर्देशन में मुकाबले हुए। निर्णायक की भूमिका कोच रामकुमार, कर्मबीर सिंह, जिले सिंह चौहान, अश्वनी टाया, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, राजेश मेहला, बलकार सिंह, आशा और करुणा ने निभाई। इस अवसर पर राजकीय महिला कॉलेज तरावड़ी के प्रिंसिपल डॉ. महावीर सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह और सुलतान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
पुरुष वर्ग
- राजकीय कॉलेज रायपुरानी की टीम ने राजकीय कॉलेज छछरौली की टीम को 3-0 से हराया।
- दयाल सिंह कॉलेज करनाल की टीम ने जीएम राजकीय कॉलेज मंडी आदमपुर की टीम को 3-0 से हराया।
- एसए जैन कॉलेज अंबाला की टीम ने राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ की टीम को हराया।
महिला वर्ग
- आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की टीम ने एमकेजेके कॉलेज रोहतक की टीम को 3-0 से हराया।
- केवीए डीएवी महिला कॉलेज करनाल की टीम ने राजकीय कॉलेज गुरुग्राम को 3-0 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें