करनाल। करनाल जिला अदालत में तैनात एक जज के खिलाफ उनकी पत्नी ने मारपीट की
शिकायत दी है। पीड़िता खुद इस मामले की शिकायत लेकर एसपी पंकज नैन से मिली
और न्याय की गुहार लगाई। फिलहाल एसपी ने मामले की जांच एक इंस्पेक्टर को
सौंप दी है। समाचार लिखे जाने तक कोई केस दर्ज नहीं हो सका था, लेकिन देर
शाम सिविल लाइन थाने में डीडीआर दर्ज कर ली गई। फिलहाल पुलिस आला
अधिकारियों और कानूनविदों से सलाह ले रही है।