संदिग्ध परिस्थितियों में
जहरीली दवा पीने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक असंध हलके के उपलाना गांव
का रहने वाला था। उपलानी के रहने वाले (24) वर्षीय प्रदीप ने शनिवार को
संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली दवा का सेवन कर लिया। इसके बाद जब उसकी
हालत खराब होने लगी तो उसे करनाल के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया,
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रदीप
बिल्डिंग मैटीरियल का काम करता था। उसे शुक्रवार को बुखार आया था। इस दौरान
जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उसने गलती से जहरीली दवा पी ली। इससे
उसकी हालत बिगड़ गई और अचेत अवस्था में उसे निजी अस्पताल लाया गया, जहां
उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। एएसआई सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर कार्रवाई शुरू कर दी है।