अनाज मंडी एसोसिएशन द्वारा हुक्का पानी बंद करने से नाराज रामपाल तीन दिन से जिला सचिवालय के सामने हड़ताल पर बैठा है। उन्होंने बताया कि वह तीन भाई हैं। असंध मंडी में उनकी पूर्णचंद शिवदयाल के नाम से आढ़ती की दुकान है। वर्ष 2014 उन्होंने 40 आढ़तियों से करीब 40 करोड़ का बासमती धान एक्सपोर्ट किया था। एक्सपोर्टरों की ओर से 20 करोड़ रुपये के धान का 18 करोड़ रुपये भुगतान कर दिया गया था बाकी 2 करोड़ रुपये का भुगतान आज तक नहीं किया गया। उनका कहना है कि कोर्ट में मामला विचाराधाीन है लेकिन इसी बीच मंडी एसोसिएशन के उनका बहिष्कार कर दिया। जिससे नाराज होकर उसने जिला सचिवालय के सामने राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की फोटो कुर्सी पर रख कर न्याय के लिए धरना दे रहे हैं।