फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बास्केटबॉल में करनाल, फुटबॉल में निसिंग छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्तरीय स्कूली खेल : कर्ण स्टेडियम में तीन आयु वर्ग में चार खेलों के हुए मुकाबले
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हरियाणा राज्य स्कूली खेलों के तहत मंगलवार को जिला स्तरीय लड़कों के विभिन्न खेलों में रोचक मुकाबले हुए। तीन आयु वर्ग में हुए चार खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। कबड्डी, वाॅलीबॉल और बास्केटबॉल में करनाल खंड का दबदबा रहा। जबकि फुटबॉल में निसिंग के लड़के छाये।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान शुरुआत से करनाल, असंध और घरौंडा खंड के बीच टक्कर हुई। अलग-अलग खेल मुकाबले में करनाल खंड की टीम ने सभी को चित कर दिया और जीत का परचम लहराया। विजेता टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इन चार खेलों के अतिरिक्त बेसबॉल, सॉफ्टबॉल और कराटे के ट्रायल लेकर खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। लड़कों के भी जिला स्तरीय खेल लगभग संपन्न हो चुके हैं। केवल क्रिकेट और टेनिस के मुकाबले शेष हैं। विभाग की योजना के अनुसार, 31 अगस्त को क्रिकेट और चार सितंबर को टेनिस के मुकाबले कराए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन




ये रहे परिणाम

अंडर-19

- कबड्डी : करनाल खंड प्रथम, घरौंडा खंड द्वितीय।

- वाॅलीबॉल : करनाल खंड प्रथम, असंध खंड द्वितीय।

- बास्केटबॉल : करनाल खंड प्रथम, असंध द्वितीय

अंडर-17

- वाॅलीबॉल : करनाल खंड प्रथम, असंध खंड द्वितीय।

- फुटबॉल : निसिंग खंड प्रथम, नीलोखेड़ी द्वितीय।

अंडर-14

- फुटबॉल : निसिंग खंड प्रथम, करनाल खंड द्वितीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें