फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करनाल ने सोनीपत को 10 विकेट से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी में आयोजित हो रही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे मैच में करनाल की टीम ने सोनीपत को 10 विकट से हराया। इस मुकाबले में सोनीपत की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 69 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में करनाल टीम की सलामी जोड़ी ने बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।

इसके साथ ही करनाल की टीम ने सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मुकाबले में पिछले मैच की ओपनर जोड़ी यथार्थ सिंह व चिराग शाह इस मैच में भी नाबाद रहे। राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी में आयोजित इस मुकाबले में करनाल की ओर से वंश शर्मा ने तीन व कार्तिक ने दो विकेट लिए। बल्लेबाजी में यथार्थ ने 41 और चिराग ने 28 रनों की उपयोगी पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलवाई। टीम करनाल इससे पहले एक मैच पानीपत तथा दूसरा मैच जींद की टीम से भी जीत चुकी है। इस दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी नितिन सैनी रैफरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले मैच में हिसार की टीम से मात खाने के बाद करनाल टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरे मैच में पानीपत की टीम को नौ विकेट से हराया। तीसरे मैच में करनाल ने जींद को 98 रन पर ढेर करके 126 रनों से जीत हासिल की। चौथे मुकाबले में करनाल की टीम ने सोनीपत को 10 विकेट से करारी मात दी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें