फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाषण, कविता में कर्ण, नृत्य में रवि और हरनीत अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दयाल सिंह कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण और कविता पाठ में कर्ण प्रथम रहे। वहीं नृत्य में रवि राणा और हरनीत कौर की टीम का दबदबा रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. आशीमा गक्खड़ ने की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनकी छुपी प्रतिभा को निखारने का अवसर ऐसे आयोजनों में मिलता है। इस प्रकार के मंच विद्यार्थियों को आत्मविश्वास से भरते हैं, जो उनके व्यक्तित्व को निखारते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। छात्रा कायनात और सिया ने मंच संचालन किया। विजेताओं को प्रिंसिपल और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. अनीता अग्रवाल, सोनम सलूजा, सुहाना राव, निधि जास्ट और अर्पिता साहनी मौजूद रहे।

ये रहे परिणाम
- कविता पाठ : कर्ण प्रथम, सारा जैन द्वितीय, स्नेहा तृतीय

- भाषण : कर्ण प्रथम, साहिल द्वितीय, अमन कुमार तृतीय

- एकल नृत्य : रवि राणा प्रथम, नैविन भाटिया द्वितीय, काजल तृतीय

- समूह नृत्य : हरनीत कौर, करिश्मा, पम्मी, मोहिनी, काजल, दीया और लक्ष्मी की टीम प्रथम

- वाद्य संगीत : पनाह गाबा प्रथम, दीपिन द्वितीय, कनिष्क तृतीय

- स्वर संगीत : संयम प्रथम, ध्रुव द्वितीय, वंशिका तृतीय

- प्रश्नोत्तरी : अन्नया गुप्ता प्रथम, मुद्रिका द्वितीय, उदित तृतीय

- पेंटिंग : अभिषेक प्रथम, तनिषा चहल द्वितीय, सारा जैन तृतीय

- मिमिक्री : जगदीप प्रथम, हरगुन शर्मा द्वितीय, आर्यन तृतीय

- मोनो एक्टिंग : सिद्धि प्रथम, अंश शर्मा द्वितीय, रवि राणा तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें