फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रेफरी की भूमिका निभाएंगे कर्ण स्टेडियम के कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कर्ण स्टेडियम के टेबल टेनिस कोच नीरज सिंह का अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस वर्ल्ड मास्टर्स खिलाड़ी प्रतियोगिता में बतौर रैफरी चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन आठ से 14 जुलाई तक इटली में किया जाएगा। नीरज सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए पूरे भारतवर्ष से केवल उनका ही चयन हुआ है जबकि पूरे विश्वभर से 84 अंपायरों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता में विश्वभर से टेबल टेनिस के मास्टर खिलाड़ी भाग लेंगे। मास्टर्स खिलाड़ी प्रतियोगिता में 30 वर्ष से उपर के खिलाड़ी भाग लेते हैं।
विज्ञापन




कोच नीरज सिंह का मास्टर्स खिलाड़ी प्रतियोगिता में भारत से इकलौते रेफरी का चयन होना गर्व की बात है। कर्ण स्टेडियम के लिए यह बड़ी बात है कि कुछ दिन पहले बॉक्सिंग कोच सुरेंद्र चौहान का बतौर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक चयन हुआ। कर्ण स्टेडियम के खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशिक्षक भी निरंतर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन




- सुधा भसीन, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें