करनाल। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान में शुक्रवार को आयोजित बैठक में ग्राम पंचायतों के विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर मंथन किया गया। इस दाैरान 2 से 8 अप्रैल तक कर्मयोगी सप्ताह मनाने की घोषणा की गई। इसके तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण सत्र और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार जैसी पहल पंचायतों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि पुरस्कारों की पारदर्शी जांच प्रक्रिया बेहद जरूरी है ताकि वास्तव में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को ही पहचान और सम्मान मिल सके। इस अवसर पर संसाधन व्यक्ति नारायण दत्त, देशराज, कुलदीप कुमार, मुकेश शर्मा, सुनीता आदि उपस्थित रहीं। ब्यूरो