फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कन्या गुरुकुल मोर माजरा को मिली एनएसएस की दो यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस की दो इकाइयों का आवंटन किया गया है इनमें से एक इकाई आर्य कन्या महाविद्यालय गुरुकुल और दूसरी इकाई आर्य कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक गुरुकुल को प्रदान की गई है। इस निर्णय से संस्थान की छात्राएं सामाजिक सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में और अधिक सक्रिय रूप से योगदान दे सकेंगी। आर्य कन्या गुरुकुल में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर आर्य कन्या गुरुकुल प्रबंधन समिति के प्रधान सुखबीर सिंह मान, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप कंदवाल, प्रधानाचार्या गुरप्रीत कौर व प्रबंधन समिति के सचिव ओम प्रकाश, सह सचिव श्री बलवान, उपप्रधान भूपेन्द्र, पूर्व प्रधान दलीप सिंह मान, नौरंग, बीजेंद्र मोर, मेहर सिंह, जगत सिंह व राज सैनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें