इंद्री। माता मनसा देवी मंदिर इंद्री में मंगलवार को मंदिर सुधार सभा की ओर से दुर्गा अष्टमी के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। हवन के बाद कंजकों का पूजन कर भाेग लगवा, भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी मोहित शर्मा ने पूजन किया। संवाद