फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: समागम में गुरु हरगोबिंद साहिब के कमंडल और कलगीधर की दस्तार का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नई अनाज मंडी में हुए समागम में न केवल संगतों को गुरु की वाणी सुनने को मिली। बल्कि गुरु साहिबानों की पवित्र निशानियों का दीदार करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु हरगोबिंद साहिब के कमंडल और कलगीधर पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की दस्तार सहित अन्य निशानियां कर्ण नगरी में पहली बार पहुंची। जिन्हें विशेष रूप से समागम में सजाया गया।

पवित्र निशानियों के दर्शनों के लिए संगतों में खासा उत्साह दिखाई दिया। समागम में गुरु हरगोबिंद साहिब से लेकर गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल को दिये पुरातन शस्त्रों व बाबा जस्सा सिंह रामगढ़िया सहित अन्य सिख जरनैलों के ऐतिहासिक शस्त्रों को भी शामिल किया गया। इसके अलावा 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी की दस्तार, माता सुंदर कौर की खड़ावें और छठे गुरु हरगोबिंद साहिब जी के कमंडल के भी संगतों ने दर्शन किए। पवित्र निशानियों में श्री गुरु अंगद देव जी की 35 अखरी और माता सुंदर कौर जी का हुकमनामा भी विशेष रूप से शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंजाब से आई पवित्र निशानियां

शस्त्रों के दर्शन जहां बुड्ढा दल के मुखी बाबा बलबीर सिंह (96 करोड़ी) ने करवाए। भाई रूप चंद जी वंश सेवा सोसायटी पंजाब की ओर से उनके परिवार को प्राप्त गुरु साहिब की पवित्र निशानियों को समागम में शामिल किया गया। गुरु हरगोबिंद साहिब के अनन्य शिष्य भाई रूप चंद की पीढ़ी से भाई जसबीर सिंह व उनके साथ आए भाई बलबीर सिंह, भाई गुरचरण सिंह व भाई प्रताप सिंह ने इन पवित्र निशानियों के संगतों को दर्शन करवाए और इतिहास की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें