पदक व प्रमाणपत्र दिखाते बीच में खड़े कमल शर्मा स्वयं
करनाल। राष्ट्रीय खेलों मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी कमल शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ में हुआ था। कमल शर्मा ने 40 प्लस आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो में हिस्सा लिया था। कमल शर्मा इस समय बीबीपुर चट्टान स्कूल में डीपी के पद पर कार्यरत है। संवाद