करनाल। गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण बतौर मुख्य अतिथि तिरंगा फहराएंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि सभी उपमंडलों में भी समारोह आयोजित होंगे। कार्यक्रम में विभागों की झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य मार्चपास्ट आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जिला प्रशासन ने समारोह को यादगार बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। ब्यूरो