मूनक। जिला कबड्डी संघ की ओर से जिला स्तरीय वरिष्ठ सर्कल कबड्डी महिला व पुरुष के ट्रायल आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा में 19 मार्च को शाम तीन बजे होगा। पुरुष वर्ग का ट्रायल मोर माजरा स्टेडियम में चार बजे होगा। जिला कबड्डी संघ के महासचिव महेंद्र सिंह मान व अध्यक्ष करण सिंह काजल ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड की कॉपी जरूर लेकर आएं। ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को भिवानी में आयोजित राज्य स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का मौका दिया जाएगा। संवाद