फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनून : 250 शहीदों के नाम पीठ पर गुदवा यात्रा पर निकला

विज्ञापन
जुनून : 250 शहीदों के नाम पीठ पर गुदवा यात्रा पर निकला
विज्ञापन
- भगत सिंह को शहीद का दर्जा दिलाना चाहते हैं शामली के विजय हिंदुस्तानी
विज्ञापन

विशु शर्मा

करनाल। एक युवक पर भगत सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने और देशभक्ति का ऐसा जुनून सवार है कि इसके लिए वह देश भर में भ्रमण पर निकल पड़ा है। उसने अपनी पीठ पर 250 से ज्यादा शहीद सैनिकों के नाम गुदवा रखे हैं। यही नहीं वह 342 तिरंगे अपनी छाती पर चिपका कर एक घंटा 40 मिनट का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुका है।
यह युवक शामली जिले के गांव भारसी निवासी विजय हिंदुस्तानी (26) है। सोमवार को वह लघु सचिवालय में पहुंचा तो उसे देखने वालों की भीड़ जुट गई। हर कोई उसका परिचय और यात्रा पर निकलने की वजह पूछते नजर आया। विजय ने बताया कि वह एक यात्रा पर निकले हैं जिसका मुख्य उद्देश्य भगत सिंह को शहीद का दर्जा दिलाना है। इसके लिए वह हर जिले में जाकर अधिकारियों से मिलकर राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंप रहे हैं। करनाल के लघु सचिवालय में भी उसने अधिकारी को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


विजय ने बताया कि जब हमारा कोई फौजी भाई सीमा पर शहीद होता है तो राजनीति करने के लिए नेता उनके घर पहुंच जाते हैं मगर कुछ फौजी ऐसे होते हैं जिनके घर कोई नहीं जाता लेकिन वहां हमारी टीम जाती है और उसके परिजनों को हौंसला देती है। वह अब तक एक हजार से ज्यादा शहीदों के परिवारों से मिल चुके हैं।
विज्ञापन

इससे पहले विजय हिंदुस्तानी हरिद्वार से गंगाजल लेने जा चुका है। इस दौरान उसने अपने शरीर पर पिन से 51 तिरंगे और शहीद सैनिकों के नाम भी गुदवा रखे थे। विजय का कहना था कि उसे सिर्फ अपना देश और अपने शहीदों की कुर्बानियों के अलावा कुछ नजर नहीं आता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें