करनाल। जितेंद्र उर्फ जैकी की पुलिस हिरासत में हुई संदिग्ध मौत के मामले में कांग्रेस नेता एवं फौजदारी मामलों के अधिवक्ता वीरेंद्र राठौर ने जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में सबसे महत्वपूर्ण फॉरेंसिक जांच डायटम टेस्ट के लिए समय पर सैंपल ही नहीं लिया गया। इससे न केवल जांच प्रभावित हुई, बल्कि पूरे समाज को गुमराह किया गया। एसपी करन गोयल ने कहा कि जरूरत के अनुसार सभी सैंपल लिए गए थे। मामले में मजिस्ट्रेट जांच चल रही है।