करनाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कर्णनगरी में हुए प्रदेश स्तरीय समारोह में 13 श्रेणी में 40 विशेष पुरस्कारों सहित कुल 154 महिलाओं को सम्मानित किया गया। पहली बार घोषित सुषमा स्वराज पुरस्कार जींद की मंजू को मिला। नई अनाज मंडी में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यातिथि के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने मंजू को पुरस्कार में पांच लाख रुपये का चेक और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत महेंद्रगढ़ की वंदना को एक लाख रुपये की राशि, इन्दिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत करनाल की रीतू लाठर व यमुनानगर की मोनिका शर्मा को 75-75 हजार रुपये और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के तहत गुरुग्राम की चंद्रप्रभा को 51 हजार रुपये की राशि का पुरस्कार व प्रशांसा पत्र देकर सम्मानित किया। ब्यूरो
लिंगानुपात सुधारने पर फतेहाबाद को पांच लाख का पुरस्कार
समारोह के दौरान घटते लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए प्रदेश में प्रथम फतेहबाद जिला के उपायुक्त जगदीश शर्मा व डीपीओ डॉ. दर्शना सिंह को पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा द्वितीय रहे अंबाला की उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व डीपीओ मीक्षा रंगा और तृतीय रहे जींद के उपायुक्त मनोज कुमार व डीपीओ सीमा प्रसाद को दो लाख रुपये व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
पोषण स्तर में सुधार में फरीदाबाद नंबर-1
बच्चों में कुपोषण को कम करने, पोषण और स्वास्थ्य स्तर पर बढ़ोतरी करने पर प्रथम पुरस्कार फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम, द्वितीय पुरस्कार महेंद्रगढ़ के उपायुक्त जयकृष्ण अभीर और तृतीय पुरस्कार अंबाला की उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी को वर्ष 2022-23 के लिए दिया। इन्हें क्रमश: दो लाख, एक लाख और 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि व प्रशंसा पत्र दिया।
11 महिला खिलाड़ियों को मिले 21-21 हजार के चेक
खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 11 बेटियों को 21-21 हजार रुपये और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें सोनीपत की सीमा पुनिया, जींद की शिल्पा रानी, मनप्रीत कौर, रेवाड़ी की शर्मिला, भिवानी की संतोष, हिसार की पूनम, रोहतक की सुचिका, झज्जर की मीनाक्षी, भिवानी की ऐश्वर्या, पंचकुला की प्रेम सोमरा और कैथल की सविता मलिक शामिल हैं।
सात महिलाएं बनीं बेस्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
उत्कृष्ट कार्य करने वाली सात आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 21-21 हजार रुपये की राशि व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें दादरी की ज्योत्सना, कैथल की अनीता, करनाल की रजनी, महेन्द्रगढ़ की संतोष, पलवल की सतीश कुमार, रेवाड़ी की दुर्गा और पानीपत की सुमन शामिल हैं।
30 बेटियों को मिला राष्ट्रीय बालिका दिवस का खेल पुरस्कार
कार्यक्रम में राष्ट्रीय बालिका दिवस-2023 के तहत 30 बालिकाओं को खेल पुरस्कार के तहत 11-11 हजार रुपये व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानि किया। इनमें गुरुग्राम की ज्योति यादव, झज्जर की नेहा व भावना, जींद की पुलकित, कैथल की कीर्ति, कुरुक्षेत्र की रमिता, रोहतक की उन्नति हुडा, ऊषा, सविता व किरण हुडा, सोनीपत की प्रीति दहिया, फतेहाबाद की दिव्यांशी उपाध्याय, दीपिका, ज्योति, भतेरी, अनमोल व टेईना, करनाल की आस्था, मनीषा, तनीक्षा खत्री, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सोनीपत की साक्षी, नंदिनी, अनु, रामभतेरी, पुष्पलता, अनु, मीनाक्षी, खुशी, काजल व दिशा शामिल है।
प्रतियोगिता में अव्वल रही 33 बेटियां
कार्यक्रम में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्यस्तर पर अव्वल रही कुल 33 बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
- 06 से 10 वर्ष आयु वर्ग में हिसार की गीतिका, करनाल की अनुष्का, दीप्ति, शशि, अमृता, रेवाड़ी की इशिका, लक्ष्मी व रेशम, पंचकूला की राधिका, कुरुक्षेत्र की आरती, सोनीपत की दीपिका व रोहतक की सीमा शामिल हैं।
- 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग में फरीदाबाद की श्रेया व रोजी, अंबाला की इशिता, पंचकुला की अवनी गुप्ता व आशु, सपना, मोनिका, गीतांजली, रोहतक की अनु, नूंह की आइना, अलौना व कौशर, करनाल की हेमलता व खुशबु, कुरुक्षेत्र की मुस्कान, पंचकुला की रूपा, गुरुग्राम की अंजली, रेवाड़ी की स्टेला, स्टेह व ईस्थर और जींद की कृष्णा शामिल हैं।
ये भी हुए सम्मानित
- आठ विशेष सम्मान : सामाजिक, साहित्य, बहादुरी व शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय मुकाम हासिल करने वाली आठ बालिकाओं को 11-11 हजार रुपये व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें कैथल की पारूल, सृष्टिका व स्नेह वर्मा, फरीदाबाद की सृष्टि, साईना चोपड़ा, करनाल की संजना व दिव्या और पंचकूला की हिरान्या शामिल हैं।
- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान : प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर डॉ. जीएल सिंघल, अंबाला के एएसएमओ व पीएनडीटी के ऑफिसर डॉ. विपिन भंडारी और अंबाला फॉरेसिंक मेडिकल विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. मुनीष शर्मा को बालिकाओं को बचाने के नेक काम व अभियान को सुदृढ़ करने के लिए तीन विभूतियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
- एएनएम/महिला एमपीडब्ल्यू : जींद की मनीषा और कैथल की शिक्षा देवी को 21 हजार रुपये व प्रशंसा पत्र मिला।
- सरकारी कर्मचारी : पंचकूला से एएसआई सुमन देवी, पानीपत से रेनू, झज्जर से शीतल को 21-21 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
- सामाजिक कार्यकर्ता : उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी व नॉमिनी ऑफ स्त्री शक्ति पुरस्कार के तहत हिसार की पूजा अल्यान, नारनौल की नीतिका शर्मा व रिचा गर्ग और गुरुग्राम की पूजा शर्मा को 21-21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
- महिला सशक्तिकरण : महिला सशक्तिकरण व सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पंचकुला की प्रियंका पुनिया, जींद की गीता रानी व निर्मला देवी, भिवानी की प्रिया, कैथल की सीमा देवी, रेवाड़ी की पूजा कुमार, रोहतक की बीना और करनाल की अनीता शर्मा सम्मानित हुई।