फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पूर्व सरपंच के घर से गहने और नकदी चोरी

Sat, 14 Sep 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। निसिंग के डेरा मंजुरा में पूर्व सरपंच के घर से चोर करीब 27 तोले सोने के गहने व दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोर कमरे में लोहे की ग्रिल तोड़कर घुसे थे। इसकी शिकायत गांव के पूर्व सरपंच ने दे दी है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत में गांव डेरा मंजुरा निवासी पूर्व सरपंच जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा पुर्तगाल में गया है। वह और उसकी पत्नी 12 सितंबर की रात को करीब नौ बजे कमरे में सो गए थे। साथ वाले कमरे का दरवाजा खुला था। मुख्य दरवाजा बंद था। अगले दिन सुबह चार बजे जब उसकी पत्नी उठी तो देखा कि साथ वाले कमरे के पीछे की लोहे की ग्रिल टूटी है।

उसने तुरंत इसकी जानकारी उसे दी। इसके बाद उसने अपना सामान चेक किया तो अलमारी में रखे सोने के गहने गायब मिले, जो करीब 27 तोले के थे। इससे अलावा अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये भी गायब मिले।
विज्ञापन


चोर गहने और नकदी चोरी कर ले गए थे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बपाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें