फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के बल पर कार सवार महिला से लूटे गहने और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नेशनल हाईवे स्थित एक होटल के पास सर्विस लाइन पर चाकू के बल पर तीन लोगों ने कार सवार परिवार से नकदी, गहने और मोबाइल लूट लिया। महिला ने लूट का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके बेटे को चाकू से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार शादी समारोह से वापस लौट रहा था। पीड़ितों ने थाना सदर में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने पिता अमरजीत सिंह और माता सरबजीत कौर के साथ कार से मंगलवार रात सीएचडी सिटी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जहां वह रात करीब साढ़े 11 बजे शादी से वापस घर लौट रहे थे। जब वह सर्विस रोड पर सोवेय ग्रीन होटल के पास पहुंचे तो कार धीमी चल रही थी। तभी सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों में से तीन युवक अचानक कार के सामने आ गए। उन्होंने कार रोक दी। तीनों आरोपियों के हाथों में चाकू थे। उन्होंने कार का शीशा नीचे करा मारपीट कर लूटपाट शुरू कर दी। एक बदमाश ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर कहा कि जो कुछ है दे दो नहीं तो इसको जान से मार देंगे। ऐसे में उसकी माता ने सोने का ब्रेसलेट, सोने की चेन, सोने के कान के इयर रिंग, सोने की अंगूठी और एक आईफोन लूट लिया। लूट के बाद बदमाश फिर से झाड़ियों में जाकर गायब हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें