असंध। जरूरतमंदों की मदद करने से बड़ा पुण्य कोई नहीं। सभी को इनकी मदद करनी चाहिए। ये बात श्री खाटू श्याम परिवार असंध के प्रधान योगेश कंसल ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों को जर्सियां, ब्लेजर वितरित करने के बाद कही। बच्चों को 150 जर्सियां, 55 ब्लेजर और 250 टोपी वितरित की गईं। प्रधान योगेश कंसल, श्रवण गर्ग, डॉ. श्रीराम शर्मा व अन्य का प्रधानाचार्य अजमेर सिंह ने स्वागत किया। मंच का संचालन प्राध्यापक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने किया। योगेश कंसल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का भी ध्यान रखना जरूरी है। संवाद