फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जेसीबी से गैराज में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बदमाशों ने मेरठ रोड पर एक वर्कशॉप की दो दुकानों व दुकान में बने मंदिर को तोड़ने का प्रयास किया। साथ ही आरोपी गैराज में रखे सामान को भी उठा ले गए। कुछ सामान तोड़फोड़ के दौरान मलबे में दब गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में भी कैद हुई हैं। पुलिस को दी शिकायत में रणधीर पंवार ने बताया कि पंवार मोटर्स वर्कशॉप के नाम से उनका पुश्तैनी गैराज है। जिसका वह और उसका छोटा भाई प्रवीण कुमार संचालन कर रहे हैं। सुबह करीब छह बजे उनके गैराज में कुछ बदमाश जबरदस्ती घुस आए। जिन्होंने तोड़फोड़ की। उन्होंने बताया कि बदमाश बाइक व कार पर सवार होकर आए थे। जेसीबी भी साथ में लेकर आए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें