घरौंडा। कोहंड गांव में मिट्टी की खोदाई कर रहे जेसीबी व डंपर चालकों के साथ गांव के छह युवकों ने मारपीट कर दी। वहीं चालकों को गोली मारने की धमकी दी। सिवाह गांव पानीपत निवासी अनिल ने घरौंडा थाना पुलिस को बताया कि उसने कोहंड में बलकार नाम के किसान की मिट्टी खोद रखी है। जिसका माइनिंग विभाग से अनुमति लेकर उठाने का कार्य चल रहा है। पांच फरवरी को दोपहर के समय गांव के ही छह लड़के उसकी जेसीबी व डंपर के पास गए और उसके चालकों को लाठी-डंडों से पीट दिया और धमकी देते हुए कहा कि वे उन्हें गोली मार देंगे अगर बचना है तो डंपर लेकर भाग जाओ। उसके बाद चालकों ने उसे फोन कर सूचित किया। वह मौके पर कार लेकर पहुंचा। जिसके बाद उसने कार को उनके पीछे लगा दिया तो वे डंपर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद