घरौंडा। संयुक्त कर्मचारी मंच पीडब्लूडी सिविल ब्रांच का शुक्रवार को वार्षिक चुनाव हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से जसवीर को ब्रांच प्रधान चुना गया। साथ ही रोहताश को अध्यक्ष, सतबीर सचिव, राजकुमार कोषाध्यक्ष, संजय वरिष्ठ उप प्रधान और नीलम देवी उपप्रधान नियुक्त की गईं। प्रधान जसबीर सिंह ने अपनी नियुक्ति पर सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक राज्य उप प्रधान जसमेर शर्मा, ईश्वर दहिया और साहब सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद