संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिटी के ट्रामा सेंटर में 28 जुलाई को मृत मिले जसबीर के शव मामले में विसरा रिपोर्ट के बाद हत्या का सच सामने आया है। पांच माह के बाद आई विसरा रिपोर्ट में सामने आया है कि जसबीर की मौत चोट लगने के कारण हुई है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने मृतक के पिता परमजीत की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पता लगाया जा रहा है कि आखिर जसबीर की हत्या किसने व किस रंजिश के चलते की है। उधर, मृतक के पिता अपने बेटे की मौत का कारणों का पता लगाने के लिए दर-दर की ठोंकरे खा रहे थे। उस समय पुलिस ने विसरा रिपोर्ट आने की बात बोली थी।