फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्रीराम मंदिर में किया भोले बाबा का जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में रविवार सुबह शिव स्तुति का पाठ किया गया। शाम को श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने मिलकर भोले बाबा का जलाभिषेक व फूलों से शृंगार किया। भोलेनाथ का रूप देखते ही बन रहा था। भोलेनाथ को दूध, दही, घी, शहद व शक्कर से पंचामृत स्नान और रुद्राभिषेक किया गया। पंडित अनिल द्विवेदी ने मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान से रुद्राभिषेक करवाया। इस मौके पर अनु खट्टर ने, दीवाने नाम के तेरे सदा मस्ती में रहते हैं, जो दुनिया के दीवाने हैं उन्हें जीना नहीं आता, जहां सत्संग होता है वहां अमृत बरसता है... भजन गाया। इस अवसर पर वेद दुआ, अनिल छाबड़ा, सर्वेश, संतोष, संजीव ढींगरा, मुरारी बत्रा, चंद्र बत्रा, वीना ग्रोवर व सीमा बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें