फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पीएनडीटी एक्ट में जेल में बंद डॉक्टर की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

Tue, 21 Mar 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिला जेल में पीएनडीटी मामले में बंद जजपा नेता एवं डॉ. प्रवीण कादियान की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने डॉक्टर के शव को कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

पानीपत की अंसल सिटी निवासी 38 वर्षीय प्रवीन कादियान असंध में अपना क्लीनिक चलाते थे। 14 मार्च से डॉ. प्रवीन कादियान पीएनडीटी मामले में जिला जेल में बंद थे। 16 मार्च को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां रविवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर के दो लड़के हैं। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन


पानीपत में जजपा मेडिकल सेल के सचिव थे प्रवीन

जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर प्रवीन कादियान डॉक्टर के पेशे के अलावा राजनीति में भी रुचि रखते थे। जिसके चलते डॉक्टर प्रवीन को पानीपत जजपा मेडिकल सेल के सचिव का पद भी दिया गया था।
विज्ञापन




प्रवीन के खिलाफ असंध थाने में पीएनडीटी का केस दर्ज था। 14 मार्च से वह जेल में बंद थे। 16 मार्च को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। जहां रविवार देर शाम उनकी मौत हो गई।

- लखबीर सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें