फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जागृति ने जीता कांस्य

विज्ञापन
माता गीता देवी और पिता कदम सिंह के साथ ​खिलाड़ी जागृति कश्यप। स्वंय
विज्ञापन
करनाल। सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले की खिलाड़ी जागृति कश्यप ने कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन पानीपत में किया गया था। जागृति ने अंडर-17 के 32 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया था। पदक जीतकर घर पहुंचने पर परिजन और शुभचिंतकों ने जागृति को मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जागृति के पिता कदम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दाैरान जागृति को बुखार था, लेकिन फिर भी उन्होंने प्रतियोगिता में खेलने का फैसला लिया और पदक अपने नाम किया। जागृति आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, अल्फा सिटी, करनाल की छात्रा हैं। जागृति की माता गीता देवी और बहन गौरा व भाई कर्ण सिंह ने उसे बधाई दी। जागृति ने कोच सुनीला को अपना प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें