फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जगराते वालिये तेरी जय-जयकार...’

विज्ञापन
'Jagrate waaliye teri jai-jaikar..
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से श्री सेवा समिति आश्रम में मां झंडेवाली की चौकी का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्र के पांचवें दिन मां का गुणगान करते हुए गायकों ने ‘जगराते वालिये तेरी जय जयकार’ गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।
चौकी में माता के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। शुक्रवार को माता की चौकी में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पानीपत से राजेश कुमार और सुरेश गुप्ता पहुंचे। मां की ज्योत गुलशन खुराना ने प्रचंड की। मां की आरती गुलशन छाबड़ा ने की। माता का शृंगार सत्यवीर चंदेल, विभा, डॉ. दिनेश गोयल, डॉ. मनोज मित्तल, राजीव मुंजाल, दीपक गुप्ता, मुलखराज लूथरा, भारत लूथरा, जसपाल वर्मा, मोहित सचदेवा, सुनील गुप्ता, मीनू संजय खन्ना और मनोनित पार्षद विकास तंवर ने किया। इस अवसर पर मां झंडेवाली सेवा समिति के प्रधान कमल मुंजाल, जुगल बठला, शशी टंडन, देवी दयाल, डा. एएस पुरी, चंद्रवीर भाटिया, नरेश शर्मा और महेश गुलाटी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

‘सोणे सोणे झंडे में साइकिल ते लांवा गा...’
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से सेक्टर-14 के श्रीकृष्णा मंदिर में आयोजित मां झंडेवाली की चौकी के पांचवें दिन मां झंडे वाली के भजनों पर भक्त खूब नाचे।
विज्ञापन

मां की ज्योत श्रद्धालु मदन गोपाल मुंजाल ने प्रचंड की। मां झंडेवाली का गुणगान करते हुए पंजाब के गायक बच्चन सलीम ने ‘सोणे सोणे झंडे में साइकिल ते लांवा गां, झंडेवाली मइया दे दर्शन कर के आवागा’ गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। विशिष्ट अतिथि सतीश चावला अध्यक्ष सेवा भारती और पार्षद दीपक गुुप्ता रहे। मां की चौकी में राज भूटानी, तरुण भूटानी, खुशहाल भूटानी, राजरानी तुली, पवन तुली, शाम कपूर, राजन अरोड़ा, परमजीत सहगल, सुनीता सहोता, तरुण सहोता, धीरज कथूरिया, बाबा बर्फानी सेवा मंडल रामनगर, संदीप पसरीचा और कुनाल चानना ने मां का शृंगार किया। शुक्रवार रात माता की चौकी के दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मां झंडेवाली की आरती वरिंद्र अरोड़ा ने की। इस अवसर पर प्रधान राजेश लांबा, राजेश शर्मा, ललित भोरा, श्याम बतरा, हरीश भूटानी, हेमंत गुलाटी, राहुल भटनागर, ममता नागपाल, कविता भोगरा, सुनीता गुंबर, सुधा चुंघ, सुनीता अरोड़ा, साक्षी भटनागर, रचना नारंग,नीलम अरोड़ा, रेनू सचदेवा और दिया छाबड़ा का योगदान रहा।

'Jagrate waaliye teri jai-jaikar..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें