करनाल। निजी होटल में वीरवार को एमबीकेसी की ओर से दिवाली से पहले रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मिस्टर एमबीकेसी जगमोहन सिंह को और मिसेज एमबीकेसी अंजली शर्मा को चुना गया। एमबीकेसी की प्रमुख मनिंदर बब्बू ने ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी गीत गाकर लोगों को भावुक कर दिया। जगमोहन आनंद ने मिस्टर एमबीकेसी और मिसेज आफ एमबीकेसी को सम्मान स्वरूप ताज और सम्मान बेल्ट पहनाई। इस अवसर पर मनिंनद्र बब्बू, अरविंदर सिंह, विनय छावड़ा, गीता छावड़ा, अवतार सिंह तारी, अजय जैन सहित कई लोगों ने गीत गाकर मनोरंजन किया। संवाद