फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हिंदी आंदोलन के प्रमुख सत्याग्रही जगदीश चंद्र पंचतत्व में विलीन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हिंदी आंदोलन के प्रमुख सत्याग्रही और संस्कृत-हिंदी के प्रकांड विद्वान पंडित जगदीश चंद्र का 10 नवंबर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से शिक्षा, साहित्य, संस्कृत और हिंदी भाषा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। जगदीश चंद्र का जन्म 3 सितंबर 1936 को करनाल जिले के गांव घीड़ में हुआ था। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा, भारतीय संस्कृति, संस्कृत एवं हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को समर्पित किया। वे महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती के शिष्य रहे। उन्होंने संस्कृत व्याकरण के विद्वान ब्रह्मदत्त जिज्ञासु से भी शिक्षा प्राप्त की। उनकी संस्कृत व्याकरण पर गहरी पकड़ थी और वे सात भाषाओं के ज्ञाता थे। उनकी रस्म पगड़ी का कार्यक्रम 20 नवंबर को श्री कृष्ण धाम मंदिर, सेक्टर-9, अटल पार्क के पास आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें