फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दोस्तों ने ही युवक की सिर में ईंट मार हत्या के बाद नहर में फेंका था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों गिरफ्तार, लापता था अमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। पुलिस की थाना घरौंडा की टीम ने अमन वासी घरौंडा की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग सहित अन्य दो आरोपी अक्षय निवासी वार्ड-नौ, घरौंडा को 21 फरवरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और प्रदीप निवासी वार्ड-नौ, घरौंडा को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें आरोपी प्रदीप को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों के बारे पता लगाया जाएगा। तीनों आरोपी अमन के दोस्त थे और उसे नहर की पटरी पर ले गए। जहां उसे अत्यधिक शराब पिलाने के बाद सिर में ईंट मार हत्या कर दी फिर फरार हो गए। वारदात को रंजिश के चलते अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

यह था मामला
अजय निवासी वार्ड-नौ घरौंडा ने थाना घरौंडा में शिकायत दी थी कि उसका भाई अमन चार फरवरी से लापता है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। शिकायत के आधार पर थाना घरौंडा में अमन की गुमशुदगी का मुकदमा नंबर 89 दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने पर थाना घरौंडा की टीम ने कार्रवाई करते हुए पाया गया कि तीनों आरोपी अमन के दोस्त थे जोकि चार फरवरी को साथ में बाइक पर बैठकर जानी गांव में नहर की पटरी के पास पार्टी करने गए थे। जहां आरोपियों ने खुद भी शराब का सेवन किया और अमन को अत्यधिक शराब पिलाने के बाद उसके सर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। फिर वहां से फरार हो गए। आरोपियों के बयान के आधार पर मामले में हत्या की धारा दर्ज कर ली है। प्रारंभिक पूछताछ में पाया गया है कि रंजिश में ही आरोपियों ने अमन की हत्या की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें