फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य ही है जो बहुत दिखावा करता है : जया किशोरी

विज्ञापन
मनुष्य ही है जो बहुत दिखावा करता है : जया किशोरी
विज्ञापन
- श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को रविवार को हवन और भंडारे के साथ विराम दिया गया। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास जया किशोरी ने काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है। दीनानाथ मेरी बात छानी कौणी तेरे ते और छाप तिलक सब छीनी मोहसे नैना मिला कै भजन गाकर पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि केवल मनुष्य ही है जो बहुत दिखावा करता है। जैसे महिला ने अगर अंगूठी पहनी है तो बार-बार उंगली दिखाएगी, दिखावा सब करते हैं।
उन्होंने कहा कि सबसे बुरी बीमारी हमें मोबाइल की लगी है कोई भी कार्यक्रम हो सबसे पहले मोबाइल निकाल लेते हैं, इससे बचना चाहिए और माता-पिता को ध्यान देना चाहिए कि बच्चे भी मोबाइल से दूर रहें। जया किशोरी ने अंतिम दिन सुदामा जी का पावन चरित्र श्रवण कराया। अगर प्रेम और भक्ति जीवन में है तो भगवान अमीरी और गरीबी नहीं देखते उसे अपने ह्रदय से लगा लेते। सुदामा जी कृष्ण के बचपन के सखा हैं, गरीब हैं, लेकिन दरिद्रता नहीं है जितेंद्रिय हैं। सार मुट्ठी चावल लेकर द्वारकाधीश से मिलने गए भगवान ने एक मुट्ठी चावल खाया और सुदामा जी को कुबेर का खजाना दे दिया, इतने दयालु हैं भगवान।
विज्ञापन

जीवन में कभी किसी दूसरे का हक नहीं खाना चाहिए नहीं तो जीवन में निर्धनता आती है। राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने सभी भक्तजनों का मन मोह लिया। विराम कथा में राजा नृग का चरित्र भक्तों ने श्रवण किया और परीक्षित राजा ने गुरुदेव शुकदेव से सात दिन कथा सुनी फिर तक्षक नाग ने काटा और शरीर छूट गया पर आत्मा परमात्मा में विलीन हो गईं। भजन ही मानव जीवन का का सार है, 84 लाख योनियों में मनुष्य ही भजन कर सकता है, इसीलिए भजन से ही कल्याण होगा, जीव की सद्गति भगवन नाम से ही होगी। कलयुग में भवसागर से पार होने का सुगम मार्ग है भगवन्नाम जप।
विज्ञापन

कथा में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यास पीठ को नमन किया। यजमान के रूप में अंकुश एवं अमिता गर्ग, अंशुल गर्ग, करण बंसल, दीपक गोयल, अमित गुप्ता, मोहित गुप्ता, सुमित गुप्ता, रजत गर्ग रहे। शाम को संजय मित्तल कोलकाता वाले के मुखारविंद से श्याम संकीर्तन भी हुआ जिसमें हजारों भक्तों ने श्याम बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें