सेक्टर 13 के पार्ट टू के एन्कलेव श्री राधा कृष्ण वाटिका में आयोजित कथा में प्रवचन सुनते श्रद्ध
करनाल। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से सेक्टर-13 के पार्ट टू एन्क्लेव श्री राधा कृष्ण वाटिका में आयोजित कृष्ण कथा में साध्वी दिवेशा भारती ने श्रीकृष्ण के भक्त नरसी मेहता के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जब वो केदार राग में भगवान कृष्ण का गुणगान करते हैं, तब भगवान उनके सामने प्रकट हो जाते थे और कृष्ण उनकी दयोती के विवाह पर मायरा लेकर आते हैं। वहीं, श्रीकृष्ण नानीबाई का भाई बनकर विवाह की सारी रस्में पूरी करते हैं। साध्वी ने बताया कि परमात्मा को यदि पाना है तो जीवन में एक गुरु का होना बहुत जरूरी है क्योंकि गुरु की ही कृपा से एक जीव आत्मा का मिलन परमात्मा से होता है। विधायक जगमोहन आनंद, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, गिन्नी विर्क, वीर विक्रम आदि मौजूद रहे। संवाद