फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कहानी वाचन में ईशा, खुशबू और सरजीत प्रथम

Wed, 05 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। खंड शिक्षा कार्यालय के सभागार में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध लेखन व कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने रचनात्मक तरीकों से गुरु तेग बहादुर के जीवन व विचारों पर चर्चा की। कहानी वाचन प्रतियोगिता में हिंदी में भौजी खालसा के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से छात्रा ईशा, अंग्रेजी भाषा में खेड़ीमान सिंह स्कूल से खुशबू और पंजाबी भाषा में खानपुर से सरजीत सिंह प्रथम स्थान पर रहे। निबंध लेखन में हिंदी भाषा में नगला रोड़ान स्कूल से रोनक, अंग्रेजी भाषा में भादसों स्कूल से तनिशा, पंजाबी भाषा में खेड़ीमान सिंह स्कूल से नैंसी और संस्कृत में इंद्री के राजकीय कन्या स्कूल की तमन्ना प्रथम रहे। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल ने कहा कि विजेता विद्यार्थी अब जिला स्तर पर हिस्सा लेंगे। प्रधानाचार्य रणबीर सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार, प्रवेश कुमार, अशोक सैनी, सुरेन्द्र कुमार, जितेंद्र भाटिया व अरुण शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें